फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेस विवाद पर जामिया में गतिरोध खत्म, प्रशासन ने मानी छात्राओं की मांगें

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के जम्मू एंड कश्मीर गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धरना खत्म कर दिया है। मेस के खाने में कीड़ा मिलने और खराब गुणवत्ता का खाना परोसने के विरोध में बृहस्पतिवार देर रात से छात्राएं धरने पर बैठकर विरोध जता रही थी। मगर, शनिवार देर रात प्रशासन द्वार मांगों के मानने पर छात्राओं ने धरना समाप्त कर दिया।जामिया प्रशासन के अनुसार गर्ल्स हॉस्टल की मेस के वेंडर को बदल दिया गया है। डाइनिंग हॉल में छात्राओं को खाना सिर्फ महिला कर्मचारियों द्वारा परोसा जाएगा। खाने की गुणवत्ता की निगरानी छात्र मेस समिति, प्रोवोस्ट और वार्डन द्वारा नियमित की जाएगी। हॉस्टल में साफ-सफाई और स्वच्छता के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें