राजधानी के झिलमिल फ्रेंड्स कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। औद्योगिक अपशिष्ट (कचरा) प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए झिलमिल फ्रेंड्स कॉलोनी कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) सोसायटी ने मेरठ के प्रतिष्ठित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।