फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दिल्ली सीएम रेखा का पंजाब दौरा, फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पंजाब दौरे के दौरान फतेहगढ़ साहिब स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री ज्योति सरूप साहिब में पहुंचकर शीश नवाया और गुरु चरणों में अरदास की। मुख्यमंत्री ने वीर साहिबज़ादों एवं माता गुजरी जी की शहादत को नमन करते हुए कहा कि यह पावन धरती त्याग, तपस्या, साहस और धर्मनिष्ठा की अमर प्रेरणा देती है। उन्होंने पंजाब की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रत्येक परिवार के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों उपस्थित रहे। रेखा गुप्ता आज पंजाब में आयोजित ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में भी शामिल हो रही हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सेवा, सत्य और सद्भाव के प्रकाश की कामना करते हुए कहा कि वाहेगुरु जी की कृपा सभी पर बनी रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें