क्रिकेट की दुनिया में हर रोज हजारों युवा विराट कोहली, एमएस धोनी या जसप्रीत बुमराह बनने का सपना लेकर कदम रखते हैं, लेकिन बहुत कम खिलाड़ी ही अपनी मेहनत और लगन से इस मुकाम तक पहुंच पाते हैं। पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा स्थित राजपूत जिमखाना एकेडमी के होनहार युवा खिलाड़ी योगेंद्र ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ऐसा ही एक मुकाम हासिल कर दिखाया है। योगेंद्र ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर 8000 रनों का लक्ष्य पूरा कर लिया है।