फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली-एनसीआर में भारी जाम

कालिंदी कुंज-नोएडा बॉर्डर पर दिल्ली की सीमा में प्रवेश से करीब 100 मीटर आगे दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं। यहां वाहनों की चेकिंग के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। पहले वाहनों के निकलने के लिए सड़क पर अधिक जगह उपलब्ध थी, लेकिन समय के साथ रास्ते को धीरे-धीरे सीमित किया जा रहा है। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या और बढ़ गई है। मौके पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और दिल्ली पुलिस के अधिकारी व जवान तैनात हैं, हालांकि महिला पुलिसकर्मियों की संख्या अपेक्षाकृत कम दिखाई दे रही है। मौके पर केवल एक महिला पुलिसकर्मी तैनात नजर आई। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स पर बैनर लगाकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू होने की जानकारी दी है। इसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने और सार्वजनिक सभाओं सहित कुछ गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें