हरियाणा सरकार की सक्षम युवा योजना शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए आर्थिक सहारा बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अध्ययन सामग्री खरीदने और उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद मिली है। योजना के लाभार्थी मतीन खान ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 में पंजीकरण कराया था और उन्हें प्रतिमाह 6 हजार रुपये की सहायता मिली। इस राशि से उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। आज वह जेबीटी शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।