सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार को जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपेड़ा और शहीद किरण सिंह शेखावत राजकीय महिला महाविद्यालय नूंह में नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा की ओर से पहुंचे कलाकारों ने प्रभावी संवाद और अभिनय के माध्यम से विद्यार्थियों व आमजन को सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।