फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव रोनपुर फिरोजपुर डहर में 4 सितंबर की रात पशु चोरी का मामला सामने आया है। चोर रात करीब 1:57 बजे घर के पास से दो भैंस और एक बछड़ा चोरी कर ले गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग पशुओं को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वारदात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार ने भी सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लोगों से चोरों की पहचान करने में मदद की अपील की है।