फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में गोकशी मामले में सीएस स्टाफ की कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार

नूंह जिले में गो-तस्करी और गोकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीएस स्टाफ नूंह ने थाना आकेड़ा क्षेत्र में दर्ज गोकशी के मामले में एक और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस आरोपी सलमान उर्फ पोतू और महिला मुनफीदा उर्फ फीदा को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अगस्त में सीएस स्टाफ को सूचना मिली थी कि गांव बाई निवासी कुछ लोग गोकशी कर मांस की सप्लाई करते हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने बाई अड्डा के पास मकान में दबिश दी थी। पुलिस को देखकर पांच पुरुष और पांच महिलाएं भागने लगीं, जिनमें सलमान उर्फ पोतू को मौके पर पकड़ लिया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें