नोएडा सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग में शनिवार को एक युवक ने बालकनी से कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-126 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान संभव जैन पुत्र विनय कुमार जैन निवासी मानेसर, गुरुग्राम के रूप में हुई है। वह स्पायरा बिल्डिंग के एक कमरे में एक दिन के लिए अकेले ठहरने आया था।