नोएडा के सेक्टर-38 स्थित वर्ल्ड्स ऑफ वंडर में आयोजित तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम अपने-अपने राम का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन डॉ. कुमार विश्वास ने भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक और रामराज्य के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। इससे पहले पहले दिन श्रीराम जन्मोत्सव और दूसरे दिन राम-सीता विवाह के प्रसंग सुनाए गए।