फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: ‘पुलिस की पाठशाला’ में छात्रों ने सीखे साइबर अपराध से बचाव के तरीके, पुलिस ने दिए सुरक्षा के टिप्स

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित ज्ञान निकेतन इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसीपी ग्रेटर नोएडा कृष्ण पाल सिंह ने छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली के साथ साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात नियम और आपात स्थिति में पुलिस से मदद लेने के तरीकों की जानकारी दी। छात्रों ने साइबर ठगी और सोशल मीडिया से जुड़े सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा साइबर सेल प्रभारी एसआई आशीष यादव, नॉलेज पार्क कोतवाली की एसआई हर्षा चौधरी, नीतू यादव, स्कूल की प्रधानाध्यापक भाग्यश्री भारद्वाज, शिक्षक कृतिका श्रीवास्तव, अंजू ठाकुर, निवेदिता और अमित कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें