जेवर क्षेत्र के म्याना गांव में रात के समय अंधेरा दूर करने के लिए बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम किया जा रहा है। स्ट्रीट लाइट लगने से ग्रामीणों को रात में गांव की गलियों में आने-जाने में सुविधा मिलेगी। हालांकि, सभी गलियों में लाइट नहीं लगाए जाने को लेकर कुछ ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।