चार दिन तक प्रदूषण के रेड जोन में रहने के बाद रविवार को मौसम कुछ साफ नजर आया। कई दिनों बाद धूप खिलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन इसके साथ ही दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। नवंबर का आधा महीना बीतने के बाद भी दिन में हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है।