फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर के इस गांव की सड़कें बनी पोखर: तीन साल से ग्रामीण परेशान, प्रधान-सचिव से शिकायत बेअसर, जानें क्या बोले

जेवर के आलियावाद उर्फ मेहंदीपुर गांव के निवासी बदहाल सड़कों की वजह से परेशान हैं। पंचायत भवन से कब्रिस्तान तक छातंगा की ओर जाने वाली सड़कें इन दिनों पोखर में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन साल से सड़क की स्थिति खराब है। छोटे-छोटे स्कूली बच्चों से लेकर बीमार बुजुर्गों तक सभी को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। यहां तक कि गांव में किसी की मौत हो जाती है, तो मय्यत में भी लोगों को इसी रास्ते से होकर कब्रिस्तान में जाना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण को लेकर गांव के प्रधान से लेकर सचिव तक और अन्य जिम्मेदारों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक सड़क निर्माण नहीं किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें