नोएडा। सेक्टर-71 स्थित श्री सहयोग छठ पूजा समिति की ओर से छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। घाट पर साफ-सफाई, रंग-रोगन और पूजा स्थल को व्यवस्थित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस बार व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। समिति की ओर से घाट पर स्वच्छता और सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है। करीब 26 वर्षों से समिति यहां छठ महापर्व का आयोजन कर रही है। चार दिवसीय पर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन होगा। आयोजन में नोएडा प्राधिकरण का भी सहयोग मिल रहा है।