ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा-1 स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने बाल गोपाल को पालने में झुलाया, दुग्धाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।