महाभारत कालीन श्रीद्रोणाचार्य मंदिर परिसर में 3 सितंबर से कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 10 दिवसीय ऐतहासिक 103वां द्रोण मेला व 3 दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस बार द्रोण अखाड़े में देशभर के पहलवान समेत ईरानी पहलवान भी शामिल होंगे। मेले की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल व सीसीटीवी कैमरे मौजूद रहेंगे। यह जानकरी रविवार को आयोजकों ने प्रेसवार्ता करके दी।