फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: गांधी जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टरों में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टरों में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और अभियान की निगरानी के लिए ग्रेटर नोएडा ईस्ट में वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर औद्योगिक क्षेत्रों में यह विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत औद्योगिक सेक्टरों में सड़कों, निर्माण साइटों, नालियों तथा खाली जगहों की सफाई के साथ-साथ एकत्रित ठोस अपशिष्ट और मलवे को सेग्रिगेट कर वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारण भी किया जाएगा। सफाई के साथ ही सौंदर्यीकरण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इन जगहों पर प्राधिकरण की टीम नजर रखेगी और कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। विशेष स्वच्छता अभियान के लिए ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट के विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है। ग्रेटर नोएडा ईस्ट क्षेत्र में इकोटेक-1, इकोटेक-1 एक्सटेंशन-1, इकोटेक-1 एक्सटेंशन, इकोटेक-10, इकोटेक-11, इकोटेक-6, इकोटेक-7, इकोटेक-8 तथा उद्योग विहार (इकोटेक-2) सहित अन्य सेक्टर शामिल हैं। वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में इकोटेक-3 और इकोटेक-12 शामिल हैं। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस इस अभियान की खुद निगरानी कर रही हैं, ताकि कोई भी औद्योगिक सेक्टर इस स्वच्छता अभियान से अछूता न रहे। एसीईओ ने कहा है कि औद्योगिक क्षेत्रों की स्वच्छता के प्रति ग्रेनो प्राधिकरण प्रतिबद्ध है। विशेष टीमों को तैनात कर सफाई सुनिश्चित कराएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें