नोएडा के सेक्टर-14 स्थित शनि मंदिर प्रांगण में मंगलवार को गोवर्धन महापर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजा और गौमाता आरती का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर एस राघव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद यादव , वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी ने की।