फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: कैंसर के सटीक और व्यक्तिगत उपचार पर मंथन, 170 से अधिक विशेषज्ञ जुटे

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की ओर से बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय 21वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘इमर्जिंग फ्रंटियर्स इन कैंसर रिसर्च’ (सीसीआई-2026) का शुभारंभ हुआ। 29 से 31 अक्टूबर तक आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के 170 से अधिक वैज्ञानिक, शोधकर्ता, चिकित्सक, शिक्षाविद और विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन में कैंसर की रोकथाम, शुरुआती जांच और मरीजों की जरूरतों के अनुरूप सटीक उपचार की आधुनिक तकनीकों पर चर्चा की जा रही है। मॉलिक्यूलर मैकेनिज्म्स टू पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट्स थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में कैंसर के विकास से जुड़ी आणविक प्रक्रियाओं को समझने और शोध के निष्कर्षों को बेहतर उपचार में बदलने पर जोर दिया जाएगा। वैज्ञानिक सत्रों में प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी, कैंसर इम्यूनोथेरेपी, ट्यूमर मेटाबॉलिज्म, माइटोकॉन्ड्रियल एपिजेनेटिक्स और मल्टी-ओमिक्स जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही कैंसर की पहचान और उपचार की रणनीतियों को बेहतर बनाने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निंग की भूमिका पर भी चर्चा की। जीबीयू के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने बताया कि सम्मेलन का आयोजन शिव नादर इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस, अमेरिका के रोसवेल पार्क कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर, रटगर्स हेल्थ न्यू जर्सी मेडिकल स्कूल और नई दिल्ली स्थित कैंसर रिसर्च एंड केयर अकादमी के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कैंसर अनुसंधान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाना और वैज्ञानिकों को नए शोध निष्कर्ष साझा करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि कैंसर से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक हैं। इसके लिए जीबीयू व जिम्स के द्वारा समय समय पर ग्रामीण इलाकों में शिविर लगाकर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें