ग्रेटर नोएडा में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूचियों में हुए बदलावों की स्वतंत्र एवं व्यापक स्तर पर समीक्षा कराने की मांग की गई है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 12 बजे से ही कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर पहुंचने शुरू हो गए थे। बैनर और विरोध की तख्तियां लेकर पैदल मार्च किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की