नोएडा के सेक्टर-21 ए स्थित इंडोर स्टेडियम में छह सितंबर को ए.के. मार्शल आर्ट्स अकादमी की ओर से कराटे बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें करीब 70 बच्चों ने प्रतिभाग किया। टेस्ट में 17 खिलाड़ियों ने येलो, सात ने ब्लू, 11 ने ऑरेंज, 11 ने ग्रीन, दो ने पर्पल, छह ने पर्पल-व्हाइट, छह ने ब्राउन, चार ने ब्राउन फर्स्ट स्टेप, दो ने ब्राउन सेकेंड स्टेप और दो ने ब्राउन थर्ड स्टेप बेल्ट हासिल की।