फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटा कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

हरियाणा समेत देश के अन्य राज्यों में कांग्रेस और युवा कांग्रेस के नेताओं के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बंद किए जाने के विरोध में हरियाणा युवा कांग्रेस ने गुरुग्राम स्थित मेटा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से पहुंचे युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मेटा के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मेटा भाजपा के इशारे पर काम करते हुए विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाना गंभीर चिंता का विषय है। आखिर विपक्ष के नेताओं की आवाज से भाजपा को इतनी परेशानी क्यों है?। मेटा को स्पष्ट करना चाहिए कि इन नेताओं के अकाउंट किस आधार पर बंद किए गए हैं। सभी प्रभावित नेताओं के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट तत्काल बहाल करने की मांग की। प्रदेश प्रभारी सत्यवान गेलोत ने कहा कि सोशल मीडिया लोकतंत्र में जनता तक अपनी बात पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यदि राजनीतिक संगठनों के प्रदेश और जिला स्तर के नेताओं के अकाउंट बंद किए जाते हैं तो यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें