केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को विज़न अनलिमिटेड की दो नई पुस्तकों का विमोचन किया। यह कार्यक्रम गुरुग्राम के म्यूज़ियो कैमरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुआ। ये पुस्तकें संस्था के पांच वर्षों के कार्यों, शोध और परिणामों को दर्शाती हैं। विज़न अनलिमिटेड की स्थापना 2020 में नेत्र चिकित्सक डॉ. शिबाल भारतीया ने की थी। यह गैर-लाभकारी संस्था गुरुग्राम की शहरी अनौपचारिक बस्तियों में आफ्टर स्कूल क्लबों के हब-एंड-स्पोक नेटवर्क के माध्यम से काम करती है। वर्तमान में इसके पांच केंद्र लगभग 800 बच्चों तक पहुंच रहे हैं। स्थापना के बाद से 3,000 से अधिक बच्चों को सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने संस्था के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में बातचीत और कहानी-वाचन के साथ संस्था के लिए धन उगाही भी की गई। अतिथियों से वंचित बच्चों के कार्यक्रमों के विस्तार में सहयोग का आग्रह किया गया।