मां से करीब 10 फीट दूर घर के पास वाली सड़क पर खेल रही दो बहनों में से एक बहन को गाड़ी ने कुचल दिया। इस दौरान दूसरी बहन तुरंत ही गाड़ी के सामने से हट गई, जिससे वह बच गई। गाड़ी चालक भी मौके पर रुक गया और मां के साथ ही बच्ची को निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की पहचान अद्रिजा तिवारी के रूप में हुई है। बच्ची के पिता की शिकायत पर गुरुग्राम सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।