गुरुग्राम में शहर के व्यस्त इलाकों में यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। बस अड्डे के पास वाहनों की कतारें लगने से यातायात धीमा हो गया। वाहन चालकों को रेंग-रेंगकर निकलना पड़ा। सदर बाजार में उमड़ी भीड़ का असर आसपास की सड़कों पर भी दिखाई दिया। वहीं, अग्रसेन चौक पर भी वाहन जाम में फंसे रहे। बस अड्डे के आसपास दिनभर वाहनों की आवाजाही के बीच यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। जल्द निकलने की कोशिश में वाहन चालकों को धीमी गति से आगे बढ़ना पड़ा। जाम के कारण अपने गंतव्य तक पहुंचने की जल्दी में निकले लोगों को भी इंतजार करना पड़ा।