फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मायूस लौटे लोग, अब सोमवार को होगा काम

Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 03 Sep 2026 04:26 PM IST

गुरुग्राम नगर निगम दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मेल के जरिये दी गई है। धमकी भरा मेल सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर मिला। इसमें दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर कार्यालय को उड़ाने की बात कही गई थी। इसके बाद, पूरा नगर निगम कार्यालय खाली करवाया गया। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है। ईमेल आने के बाद कार्यालय को खाली करा लिया गया है। नगर निगम आयुक्त ने अपनी बैठक के लिए सभी अधिकारियों को अपने कैंप आफिस बुला लिया। तीन दिन का अवकाश होने के कारण अब लोगों को अपने काम के लिए सोमवार को नगर निगम कार्यालय आना होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें