गुरुग्राम में जिला सीनियर ट्रेडिशनल एवं मिक्स्ड नेटबॉल प्रतियोगिता में करीब 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के ट्रेडिशनल वर्ग में सूरज स्कूल ने पहला, सीसीए स्कूल ने दूसरा और मेट्री स्कूल पटौदी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं मिक्स्ड वर्ग में सूरज स्कूल की टीम विजेता रही, जबकि रॉयल पब्लिक स्कूल ने दूसरा और राजकीय विद्यालय की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।