फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें, सड़क निर्माण के साथ रोशनी की व्यवस्था

Vijay Singh Pundir Updated Fri, 04 Sep 2026 06:58 PM IST

द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ बन रही सर्विस रोड को रोशन करने की तैयारी शुरू हो गई है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से जिन हिस्सों में सर्विस रोड का निर्माण पूरा हो चुका है, वहां स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम किया जा रहा है। सर्विस रोड के बचे हिस्सों में निर्माण पूरा होने के बाद वहां भी रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। दिल्ली बॉर्डर से एनएच-48 तक द्वारका एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 7.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड परियोजना पर लगभग 99.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य एक्सप्रेसवे के आसपास के सेक्टरों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय यातायात को मुख्य एक्सप्रेसवे से अलग करना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें