गुरुग्राम में नगर निगम और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 37वें दिन भी जारी रही। पुराना नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित धरने में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि राज राणा और राष्ट्रीय प्रचार सचिव व प्रवक्ता दलबीर धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।