फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: पांच मिनट का सफर 50 मिनट में, बिलासपुर फ्लाईओवर कब होगा तैयार?

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर फ्लाईओवर का निर्माण पूरा नहीं होने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सामान्य दिनों में महज पांच मिनट में तय होने वाला सफर जाम के कारण 40 से 50 मिनट तक खिंच रहा है। सुबह और शाम पीक आवर में स्थिति और खराब हो जाती है। हाईवे से दिल्ली और जयपुर की ओर आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों को रोजाना जाम में फंसना पड़ रहा है। बिलासपुर क्षेत्र में फ्लाईओवर का काम लंबे समय से चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित होती है। कई जगह लेन सीमित होने और वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन जाती है। खासकर कार्यालय समय और शाम को वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें