फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम और स्टॉकहोम के बीच सिटी-टू-सिटी सहयोग के तहत 3000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

प्रदेश में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे के दौरान 4000 करोड़ रुपये के निवेश आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान गुरुग्राम और स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम के बीच सिटी-टू-सिटी सहयोग को बढ़ावा देने के साथ 3000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर सहमति बनी। वहीं, रिटेल और वेयरहाउसिंग क्षेत्र में 1000 करोड़ रुपये के निवेश आशय पत्र पर सहमति बनी है। इस पहल से जिले में औद्योगिक, वाणिज्यिक और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें