गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के चौक अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगे। चौक पर कैमरे लगाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) को एनओसी दे दी है। इसके बाद जीएमडीए की ओर से एक्सप्रेसवे से जुड़े प्रमुख चौक पर कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है। फेज दो में 2722 कैमरे लगाने की योजना पर काम चल रहा है।