फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: लापरवाही की भेंट चढ़ गया मासूम, 12 साल पहले नगर निगम ने घाट का किया था निर्माण

Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 28 Aug 2026 07:22 PM IST

गुरुग्राम के देवीलाल कॉलोनी में न्यू जन कल्याण संस्था की ओर से बीते 30 साल से छठ पूजा की जा रही है। 12 साल पहले नगर निगम की ओर से पक्के घाट का निर्माण हुआ है। जिसकी सुरक्षा व रख रखाव पर सवाल खड़ा हो गया। संस्था के प्रधान का दावा है कि वह पूजा के दौरान 24 घंटे के लिए किसी हादसे की जिम्मेवारी लेते हैं। इसके लिए नगर निगम को देखना चाहिए। छठ घाट तालाब में हादसे के बाद उसके रखरखाव करने वालों की पोल खुल गई है। नगर निगम की ओर से इसकी देखभाल की जाती है। संस्था की ओर से तालाब में वाटर हार्वेसिटंग सिस्टम लगाने की बात कही गई है। जिसका उसमें आने वाले पानी से सीधा कनेक्शन होगा। छठ पूजा के दौरान इसे बंद किया जाएगा। संस्था के प्रधान का कहना है कि प्रशासन की ओर से केवल 24 घंटे के लिए किसी तरह की घटना होने पर जिम्मेवारी के लिए उनसे लिखित लिया जाता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें