गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान (लेजर वैली) की पार्किंग में ‘विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। डीसी उत्तम सिंह ने अधिकारियों को कार्यक्रम में आने वाले लोगों और अन्य जिलों से पहुंचने वाले प्रतिभागियों को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश और निकासी, यातायात, पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर समन्वय के साथ सुनिश्चित करने को कहा।कार्यक्रम के बाद गुरुग्राम जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मशाल यात्रा रवाना होगी। कार्यक्रम में गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और झज्जर जिलों से भी लोगों की भागीदारी होगी।