गुड़गांव जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित 31वीं जिला वेटरन्स बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का रविवार को समापन हो गया। न्यू कॉलोनी स्थित जीडीबीए हॉल, जितेंद्र बहल पार्क में 14 और 15 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में 35 से 75 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों का चयन हरियाणा स्टेट वेटरन्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए किया गया है।