फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय स्कूल खेलों में गुरुग्राम की अंडर-19 जिम्नास्टिक टीम ने जीता स्वर्ण

59वें हरियाणा राज्य स्कूल खेलों में गुरुग्राम की अंडर-19 बालक आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और तकनीक का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। जिले की विजेता टीम में युग शर्मा, सागरदीप सिंह, रिधान शगल, कृष्ण, आदित्य, सुमित और रौनक शामिल रहे। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर टीम के दो खिलाड़ियों युग शर्मा और रिधान शगल का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। दोनों खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें