फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: तालाब में डूबकर दो बच्चियों की मौत, देखें ये रिपोर्ट

सेक्टर-71, फाजिलपुर में बिल्डर कंपनी के गोल्फ में बने मिनी तालाब में डूबकर दो बच्चियों की मौत हो गई व दो बच्ची जिंदा हैं। 10 नवंबर की दोपहर को साइड पर लगे टीनशेड को तोड़कर चार लड़कियां नहाने के लिए घुसी थी। इनमें मरने वाली साजन कुमारी व नैना कुमारी है, दोनों की उम्र 12-13 साल है। बिहार दरभंगा के मूल निवासी रामविनय मेहतो की शिकायत पर बादशाहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक बच्चियों के परिवार मूल रूप से दरभंगा में कटहरिया गांव के रहने वाले हैं।। करीब 10 साल से गुरुग्राम में रह रहे थे। बच्चियों के पिता रामविनय और लाल बाबू ऑटो चालक हैं। दोनों बच्चियां फाजिलपुर के सरकारी स्कूल में पढ़ती थीं। दोनों अपनी दोस्त राधा और नंदिनी के साथ अंदर गई थीं। राधा और नंदिनी नहाकर निकल आईं। अन्य दोनों का पैर फिसल गया और वह डूब गईं। बादशाहपुर थाने की पुलिस ने बुधवार की दोपहर को दोनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें