सेवा ज्योति यात्रा के गुरुग्राम पहुंचने को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक ताकत झोंक दी है। 7 अक्तूबर को सुबह नौ बजे गुरुग्राम पहुंचने वाली यात्रा का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वागत करेंगे। इसके बाद सेवा ज्योति को जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा। यात्रा के स्वागत और कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय गुरु कमल में संगठनात्मक बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम सांसद राव इंद्रजीत सिंह, संगठन महामंत्री पवन राणा, डॉ. सुधा यादव समेत दोनों संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में यात्रा के रूट, स्वागत, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और संख्या प्रबंधन को लेकर जिम्मेदारियां बांटी गईं। गुरुग्राम : विधायक मुकेश शर्मा बादशाहपुर : विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह पटौदी : विधायक विमला चौधरी सोहना : विधायक तेजपाल तंवर प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला को यात्रा के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।