गुरुग्राम सेक्टर-32 स्थित प्लाट नंबर-336बी में बने आर्किटेक्चर के कार्यालय में मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-29 फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कार्यालय में रखे कंप्यूटर व अन्य सामान जलने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।