फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बाजार में दिन के समय चारपहिया वाहनों की एंट्री पर लगेगी रोक

गुरुग्राम सदर बाजार में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने यातायात व्यवस्था में बदलाव की योजना तैयार की है। इसके तहत बाजार में दिन के समय चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी है। मुख्य सड़कों को जोड़ने वाली गलियों में अवरोधक लगाए जा रहे हैं, ताकि चारपहिया वाहन इन रास्तों से बाजार के अंदर प्रवेश न कर सकें। इसके साथ ही बाजार में दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए पीली पट्टी बनाई गई है। वाहन चालकों को इसी निर्धारित जगह के अंदर अपने दोपहिया वाहन खड़े करने होंगे। इससे बाजार की सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग पर रोक लगेगी और पैदल चलने वाले लोगों को भी रास्ता मिलने की उम्मीद है। जीएमडीए के नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने बताया कि बाजार में जाम की समस्या दूर करने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। गलियों में अवरोधक लगाने और पार्किंग की जगह निर्धारित करने का उद्देश्य बाजार में वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें