कांग्रेस ने राजीव चौक अंडरपास को भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और लापरवाही का जीता-जागता सबूत बताया है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने शनिवार को अपने साथी नेताओं के साथ अंडरपास का दौरा किया। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी यह जनता की सुविधा के लिए नहीं, बल्कि ठेकेदारों की जेब भरने का जरिया बना है।