फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में जलभराव से निपटने की बनेगी ठोस योजना, आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ देंगे प्रेजेंटेशन

गुरुग्राम शहर में 87 जलभराव वाले स्थानों की पहचान की गई है। नगर निगम गुरुग्राम ने आईआईटी गांधीनगर की रिपोर्ट के आधार पर इन स्थानों पर जलभराव कम करने के लिए एक व्यापक कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पांच अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित नीति आयोग में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ जल निकासी और वर्षा जल संचयन प्रणालियों पर प्रस्तुति देंगे। आईआईटी गांधीनगर की विस्तृत रिपोर्ट से पहली बार शहर के भीतर बारिश के पानी के प्राकृतिक बहाव का सटीक ब्योरा सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम में बारिश का पानी एक तरफ न बहकर अलग-अलग दिशाओं में बहता है। इससे एक वार्ड का बरसाती पानी दूसरे वार्ड की कॉलोनियों और सेक्टरों में घुसकर जलभराव करता है। रिपोर्ट में 22 बड़े स्थानों की पहचान की गई है, जहां एक वार्ड का बरसाती पानी भारी मात्रा में दूसरे वार्ड के सेक्टरों में जाता है। इसके अतिरिक्त, 65 छोटे आंतरिक बहाव भी चिह्नित किए गए हैं, जहां एक सेक्टर का पानी बहकर दूसरे सेक्टर में जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें