खेल स्टेडियमों की सफाई व्यवस्था को लेकर खेल विभाग के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई है। करीब 10 दिन पहले खेल मंत्री की बैठक के बाद स्टेडियमों में सफाई कराकर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई थी, लेकिन अब फिर से खेल मैदानों और परिसर में गंदगी व अव्यवस्था की स्थिति सामने आने लगी है। इससे साफ है कि सफाई व्यवस्था को लेकर की गई कार्रवाई महज खानापूर्ति तक सीमित रही।