दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बिलासपुर के पास 27 अक्तूबर की देर शाम काे चलती कार में अचानक आग लग गई। कार के बोनट से अचानक धुआं निकलता देख चालक ने बीच सड़क ही कार को रोक दिया और तुरंत अपनी पत्नी व दो सालों को बाहर निकाला। कार में इतनी तेजी से फैली, कि वे पूरा सामान भी बाहर नहीं निकाल सके। कार में आग लगने की सूचना मिलने पर पटौदी फायर स्टेशन से दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।