रोहतक में आयोजित होने वाली हरियाणा राज्य जूनियर कुराश चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए 25 नवंबर को दौलताबाद स्थित गुड़गांव जूडो अकादमी में खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में अलग-अलग आयु और भार वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। चयन प्रक्रिया में प्रत्येक भार वर्ग में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को राज्य प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका दिया जाएगा।