फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम सदर बाजार के बहुरेंगे दिन, लगेंगे सीसीटीवी

गुरुग्राम में साल भर पहले मुख्यमंत्री की ओर से मिली मंजूरी के बाद शहर के सबसे बड़े और पुराने सदर बाजार के दिन बहुरेंगे। बाजार की मॉडल सड़क बनाने के बाद मुख्यमंत्री की घोषणा पर 6.96 करोड़ रुपये कैमरों पर खर्च किए जाएंगे। सदर बाजार व आस-पास के क्षेत्र में कुल 235 कैमरे लगाए जाएंगे जिसे तीन चरणों में लगाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से टेंडर निकाला गया है। जिसके आवंटन के बाद काम शुरु होगा। पहले चरण में सदर बाजार, दूसरे चरण में गुरुद्वारा रोड और तीसरे चरण में फर्नीचर मार्केट में यह कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से नगर निगम और जीएमडीए की ओर से निगरानी रखी जाएगी। कैमरे के साथ ही मिनी लाउडस्पीकर भी लगाया जाएगा जिस पर किसी आपदा के समय एक साथ सभी कारोबारियों को सूचना मिल सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें