फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण बोले-जिम में सीसीटीवी और महिला ट्रेनर रखना अनिवार्य, कर्मचारियों का कराएं सत्यापन

काइट कॉलेज में जिम में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम संचालकों की बैठक हुई। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि सभी जिम में सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए और आने-जाने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखने के लिए रजिस्टर बनाया जाए। जिम में काम करने वाले प्रशिक्षकों, कर्मचारियों और साफ-सफाई करने वाले कर्मियों का पुलिस सत्यापन भी कराया जाए। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला सदस्यों के लिए महिला ट्रेनर या सहायक प्रशिक्षक की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। उन्होंने जिम संचालकों को पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने, चेंजिंग रूम की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भवन में प्रवेश व निकास के रास्तों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। आग लगने जैसी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए वैकल्पिक निकास मार्ग की व्यवस्था करने और अग्निशमन उपकरण उपलब्ध रखने को भी कहा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें