आईटीएस डेंटल कॉलेज में नवरात्रि के अवसर पर डांडिया उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज परिसर स्थित मंदिर में मां भगवती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी ने पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया नृत्य कर भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपनी आस्था प्रदर्शित की। कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर, टेबल टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। पहनावे और नृत्य के आधार पर प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन छात्रों की प्रतिभा को निखारने के साथ आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा और वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा का आभार व्यक्त किया।